विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव-magnetic effect of current|Physics|Bihar Board-Alok Official

विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव-magnetic effect of current|Physics|Bihar Board-Alok Official

 नमस्ते

          जय हिंद

कैसे   हो  आप सब,  सब  बढ़िया । दसवीं  के 

भौतिकी का 4 अध्याय  का   कंटेंट  वेबसाइट 

पर उपलब्ध है । इसे पढ़ने से पहले वह अवश्य

देखें । इसमें हम विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव

का सारा कंटेंट बेहतरीन तरीका से देंगे ।





Table of Content:
a) अध्याय के अंतर्गत महत्वपूर्ण टॉपिक
b) ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर
c) लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर 
d) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर 


सबसे  पहले  जिस  अध्याय   के लिए 

content  बनाया   जायेगा       उसका 

महत्वपूर्ण  टॉपिक रहेगा । यह  इसलिए 

रहेगा कि कम समय में आप पूरे अध्याय

को  बेहतर  तरीके  से पढ़ सके, revise 

कर सके ।

फिर ऑब्जेक्टिव,लघु उत्तरीय और दीर्घ

 उत्तरीय प्रश्न उत्तर को बताया जायेगा ।

जिसमें पहले पूर्व वर्ष का प्रश्न उत्तर फिर

आगामी वर्ष के लिए सभी संभावित प्रश्न

उत्तर होगा ।

a) अध्याय के अंतर्गत महत्वपूर्ण टॉपिक


1) फ्लेमिंग का वाम हस्त नियम

2) फ्लेमिंग का दायाँ(दक्षिण हस्त) हाथ नियम

3) विधुत फ्यूज: यह तार बहुत कम गलनांक वाले

पदार्थ का बना होता है  । लघुपथन (अतिभारण) 

के समय परिपथ में उच्च धारा प्रवाहित होने पर

विधुत फ्यूज पिघल जाता है  और तार टूट जाता है  ।

* यह तार शुद्ध टिन या तांबा और टिन के मिश्रधातु

का बना होता है  ।


4) विधुत मोटर- वह यंत्र जो विधुत ऊर्जा को 

यांत्रिक ऊर्जा में बदलता है, विधुत मोटर कहा जाता

है  ।

5) विधुत चुंबकीय प्रेरण- वह प्रक्रिया जिसके द्वारा

किसी   विधुत   चालक   में परिवर्ती चुम्बकीय क्षेत्र 

में   धारा  प्रेरित   होती है,  विधुत   चुंबकीय प्रेरण

कहा जाता है  ।

* विधुत चुंबकीय प्रेरण का खोज फैराडे ने किया  ।

6) चुंबकत्व

7) चुंबक

विधुत चुंबक- किसी चालक में विधुत प्रवाहित करने पर

चुम्बक उत्पन्न हो जाता है, जिसे विधुत चुम्बक कहा

जाता है  ।

स्थायी चुंबक

* विधुत चुंबक का गुण

8) विधुत जनित्र: वह यंत्र जो यांत्रिक ऊर्जा को विधुत

ऊर्जा में बदलता है, विधुत जनित्र कहा जाता है  ।

9) लघुपथन- जब विधुत परिपथ में विधुत धारा का

मान अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो इसे

विधुतीय उपकरण खराब हो जाता है, इसे ही

लघुपथन कहा जाता है  ।

10) चुंबकीय क्षेत्र - किसी चुंबक के आस पास का

वह क्षेत्र जिसमें चुंबकीय बल का प्रभाव रहता है,

 चुंबकीय क्षेत्र कहा जाता है  ।

चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ: चुम्बकीय क्षेत्र को दर्शाने वाले

रेखा को चुंबकीय क्षेत्र रेखा कहा जाता है  । यह 

परिमांण और दिशा दोनों बताता है  ।


11) जूल का नियम: किसी प्रतिरोधक में उत्पन्न होने

वाली  ऊष्मा  प्रतिरोध  के  अनुक्रमानुपाती,  समय के

अनुक्रमानुपाती   और   विधुत   धारा   के   वर्ग   के 

अनुक्रमानुपाती होता है  ।



b) ऑब्जेक्टिव प्रश्न उत्तर

1) विधुत धारा उत्पन्न करने की युक्ति को क्या कहते हैं ? 

                  {2012,2015,2014,2017,2019}

a) जनित्र

b) एमिटर

C) मीटर

d) गैल्वेनोमीटर

उत्तर- a

2) विधुत चुंबकीय प्रेरण की खोज किसने की थी  ? 

                                      {2019,2020}

a) एम्पियर

b) फ्लेमिंग

c) फैराडे

d) कोई नहीं

उत्तर- c

3) विधुत मोटर परिवर्तित करती है -

                                {2020}

a) यांत्रिक ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में

b) रासायनिक ऊर्जा को विधुत ऊर्जा में

c) विधुत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में

d) विधुत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में

उत्तर- c

4) हमारे घरों में जो विधुत आपूर्ति की जाती है, 

वो होता है -

                                {2014,2020}

a) 220 V पर दिष्ट धारा

b) 12 V पर दिष्ट धारा

c) 12 V पर प्रत्यावर्ती धारा

d) 220 V पर प्रत्यावर्ती धारा

उत्तर- d

5) स्विच लगाए जाते हैं  -

                           {2020}

a) गर्म तार में

b) ठंडे तार में

c) भू योजित तार में

d) इनमें से सभी

उत्तर- a

6) बैटरी से किस प्रकार की धारा प्राप्त होती है  ? 

                               {2020}

a) प्रत्यावर्ती धारा

b) दिष्ट धारा

C) दोनों

d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- b

7) विधुत फ्यूज विधुत धारा के किस प्रभाव पर

कार्य करता है  ? 

                   {2011,2014,2015}

a) चुंबकीय

b) रासायनिक

C) उष्मीय 

d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- C

8) किस युक्ति में विभक्त वलय  दिक् परिवर्तन का

कार्य करता है  ? 

                       {2018,2019}

a) गैल्वेनोमीटर

b) विधुत मोटर

C) वोल्टमीटर

d) विधुत जनित्र

उत्तर- d

9) अतिभारण के समय विधुत परिपथ में विधुत धारा

का मान में क्या परिवर्तन होता है  ? 

                            {2019}

a) बहुत कम हो जाता है

b) बहुत अधिक बढ़ जाता है

c) परिवर्तित नहीं होता है

d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- b

10) विभक्त वलय का उपयोग किस उपकरण में किया

जाता है  ? 

                   {2019}

a) विधुत मोटर

b) अमीटर

c) विधुत जनित्र

d) गैल्वेनोमीटर

उत्तर- a

11) किसी वोल्टमीटर के स्केल पर 0V और 1V

के बीच 20 विभाजन चिन्ह है, तो उस वोल्टमीटर

का अल्प मापांक(least count) क्या होगा  ? 

                        {2018}

a) 0.5V

b) 0.005V

C) 0.0005V

d) 0.05V

उत्तर-d

12) घरों  में  विधुत  से  दुर्घटना  किसके  कारण 

होती है  ? 

               {2017}

a) फ्यूज तार

b) उच्च धारा प्रवाह

C) लघुपथन (शॉर्ट सर्किट) 

d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-c

13) तांबे की तार की एक आयताकार कुंडली

किसी चुम्बकीय क्षेत्र में घुर्णन गति कर रही है ।

इस कुंडली में प्रेरित विधुत धारा की दिशा में 

कितने परिभ्रमन परिवर्तन होता है  ? 

               {2019}

a) आधे

b) एक

C) एक चौथाई

d) दो

उत्तर- a








c) लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

1) विधुत फ्यूज क्या है, यह किस मिश्र धातु का बना 

होता है  ? 

              {2017}

2) फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम को लिखें  ।

                {2019}

3) विधुत धारा के चुंबकीय प्रभाव से संबंधित

दक्षिण हस्त अंगूठा का नियम लिखें  । 

             {2014}

4) विधुत धारा की प्रबलता की परिभाषा दें  ।

            {2014}

5) दो चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ एक दूसरे को प्रतिछेद

क्यों नहीं करती है  ? 

             {2018,2019}

6) दिष्ट धारा के कुछ स्रोतों का नाम लिखें । 

                  {2012}

7) लघुपथन से आप क्या समझते हैं  ? 

                     {2016}

8) विधुत बल्ब में निष्क्रिय गैस क्यों भरी जाती है 

                       {2015}

9) परिनलिका की सहायता से स्थायी चुम्बक 

कैसे बनता है  ? 

                        {2013}


d) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न उत्तर 

1) विधुत मोटर क्या है  ? इसका सिद्धांत लिखें  

तथा इसकी कार्य विधि का सचित्र वर्णन करें  ।

              {2015, 2016,2017,2018,2018,2019}

विधुत मोटर का सिद्धांत सहित वर्णन कीजिए  ।

                           {2013}


विधुत   मोटर  का  नामांकित  आरेख खींचीए । 

इसका सिद्धांत तथा कार्यविधि स्पष्ट कीजिए  ।

विधुत  मोटर  में  विभक्त   वलय  का       क्या 

महत्व है  ? 


2) विधुत् चुम्बक क्या है ?  स्थायी एवं अस्थायी 

चुम्बक   क्या   होता  है  ? विधुत   चुम्बक   के 

उपयोग   में  आने  वाले पदार्थ का नाम लिखें ।

विधुत  चुम्बक  की   शक्ति  को कैसे बढ़ाया जा 

सकता है   ? 

                                {2019}

3) विधुत जेनरेटर से आप क्या समझते हैं ? 

यह किस सिद्धांत पर कार्य करता है ? इसकी

बनावट एवं कार्यविधि का वर्णन करें  ।

                            {2017}

4) चालक,  अचालक, अर्द्धचालक एवं अतिचालक

से आप क्या समझते हैं  ? उदाहरण सहित

व्याख्या करें  ।

                          {2017}

5) डायनेमो क्या है ? इसके कार्य सिद्धांत का 

सचित्र वर्णन करें  ।

                        {2016,2019}

6) प्रत्यावर्ती धारा और दिष्ट धारा में क्या अन्तर है  ? 

                       {2017}

7) भूसंपर्क तार का क्या कार्य है  ? धातु के 

साधित्रों को भूसंपर्कित करना क्यों आवश्यक है  ? 

                         {2019}

8) मान लिया कि आप किसी चैंबर में अपनी 

पीठ को किसी दीवार से लगाकर बैठे हैं  । कोई

इलेक्ट्रोन पुंज आपके पीछे की दीवार के सामने 

वाली दीवार की ओर क्षैतिजत: गमन करते हुए

किसी प्रबल चुंबकीय क्षेत्र द्वारा आपकी दायीं

ओर विक्षेपित हो जाता है, चुंबकीय क्षेत्र की

दिशा क्या होगी  ? 

                      {2014}

                

Keywords:

🔎 matric physics bihar board

🔎bihar board science class 10th

🔎 physics class 10th bihar board

🔎 model question answer bihar board

🔎vvi question answer 2023 bihar board

🔎bihar board mcq, subjective 2023

🔎science question class 10th bihar board


🚨 बिहार  बोर्ड   दसवीं   और     बारहवीं

के लिए कम समय में बेहतर करने के लिए

Alok Official  वेबसाइट  के सभी पोस्ट

को देखें ।


Alok  Official  class  12th        का भौतिकी,रसायनशास्त्र, हिन्दी,   English,

जीवविज्ञान,गणित और  दसवीं का विज्ञान 

के लिए ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों 

का  तैयारी  करवाता  है ।  कम  समय   में 

बेहतर तैयारी के लिए हमारे साथ जुड़ें रहें ।


यदि  आपका  कोई सगा-संबंधी दसवीं या 

बारहवीं  में  पढ़ता  हो  तो  उसके    साथ 

जरुर share करें । 


                            THANK YOU 









एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने